{"_id":"27-48775","slug":"Jammu-48775-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस क्रिकेट क्लब की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस क्रिकेट क्लब की टीम सेमीफाइनल में
Jammu
Updated Mon, 09 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस क्रिकेट क्लब की टीम सेमीफाइनल में
जम्मू (ब्यूरो)। स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में चल रही आल इंडिया गुरफान मेमोरियल ट्वंटी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में बनारस क्रिकेट क्लब ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए आंध्र प्रदेश क्रिकेट क्लब को पछाड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जोश दिखाया। लेकिन आखिर में बाजी मारने में बनारस के खिलाड़ी कामयाब रहे। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के कुलदीप को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनारस क्रिकेट क्लब ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कुलदीप ने सर्वाधिक 21 रनों की पारी खेली। गालिब ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। आंध्र प्रदेश की ओर से उमा ने तीन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। विजय दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे। लेकिन इसके जवाब में आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी 19.5 ओवर में 100 रनों पर ही लुढ़क गए। टीम की ओर से विजय ने 28 रनों का योगदान दिया। मुरली ने 27 रन टीम के खाते में जोड़े। बनारस क्लब की ओर से कुलदीप ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। गालिब ने दो विकेट चटकाए। इस मुकाबले में खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करने डा. अख्तर सोहेल आदि पहुंचे। धर्मेश भारद्वाज, संजय सिंह, वसीम राजा ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।