फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   स्वीमिंग में तैराकों ने दिखाया जोश

स्वीमिंग में तैराकों ने दिखाया जोश

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। जोधामल पब्लिक स्कूल जम्मू में अंतर स्कूल जिला स्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पदक बटोरे। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से करवाए गए लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में जीडी गोयनका की अनन्य ने बाजी मारी। जोधामल स्कूल की स्तुति को दूसरे और अशमिता को तीसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी। 100 मीटर फ्री स्टाइल में भी स्तुति ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान अपने नाम किया।
विज्ञापन

केसी पब्लिक स्कूल की नवी ने दूसरा और जेके पब्लिक स्कूल की बारबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में अशमिता सबसे आगे रही। केसी पब्लिक स्कूल की श्रेया ने दूसरा और प्रेजेंटेशन कान्वेंट की इपशिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी इपशिता ने सबको शिकस्त दी। केसी पब्लिक स्कूल की प्रामति को दूसरा और जोधामल की महक को तीसरा स्थान मिला। अंडर 14 आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में जोधामल पब्लिक स्कूल की साबा जंबाल पहले, केसी पब्लिक स्कूल की यतिक्षा दूसरे और हेरिटेज स्कूल की मिताली गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर फ्री स्टाइल में जोधामल पब्लिक स्कूल की साबा ने सबको पीछे छोड़ा। केसी स्कूल की अक्षिता को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में यतिक्षा ने सबको मात दी। जोधामल पब्लिक स्कूल की भाव्य ने दूसरा और केसी इंटरनेशनल की श्रुति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में यतिक्षा ने बाजी मारी। भाव्य को दूसरा और जोधामल स्कूल की नंदिनी को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed