Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   काल बनती जा रही हैं ट्रेनें

काल बनती जा रही हैं ट्रेनें

Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। स्टेशन पर आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से राहगीरों और यात्रियोें की मौत हो रही है। अचानक हो रहे हादसों के दौरान पिछले एक महीने के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्लेटफार्म और ट्रैक पर मौजूद सुरक्षा कर्मी भी इन हादसों को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक हादसे जम्मू रेलवे स्टेशन और छन्नी हिम्मत फाटक के आसपास हुए हैं। कुछ मामलों में पुलिस ने आत्महत्या की थ्योरी पर काम किया लेेकिन बाद में सभी मामलों में दुर्घटना ही पाई गई। स्टेशन पर मरने वालों में तीन जवान भी शामिल हैं। दो दिन पहले ही रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन में सीआरपीएफ का एक सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राज कुमार निवासी हरियाणा ट्रेन की चपेट में आ गया। रात के समय वह सामान को ट्रेन से उतारकर सीआरपीएफ की गाड़ियों में डाल रहे थे कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया। फरवरी महीने में ही एक नवविवाहिता अपने भाई से मिलने जा रही थी कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। हादसा छन्नी हिम्मत के नजदीक हुआ। बाग ए बाहु क्षेत्र में रेलवे ट्रैक में एक सीआरपीएफ जवान का शव बरामद हुआ। इसी तरह, प्लेटफार्म के नजदीक ट्रेन से कटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इन दोनों लोगों की मौत का कारण ट्रेन के अचानक चलने और इनके द्वारा ट्रैक पार करना रहा। जीआरपी एसएसपी शिव कुमार शर्मा के अनुसार अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण ही हादसे होते हैं। ट्रैक पार करने के दौरान हालांकि हादसे कम हुए हैं। इन दुर्घटनाओं की जांच जारी है और फिलहाल किसी भी मामले में आत्महत्या का शक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed