फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नैतिकता को बढ़ावा देने पर जोर

नैतिकता को बढ़ावा देने पर जोर

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। अहमदिया मुसलिम यूथ एसोसिएशन जम्मू की ओर से रविवार को करवाई गई सर्व धर्म शांति कांफ्रेंस में शांति के साथ महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, ग्लोबल वार्मिंग, शर्मसार हो रही विधानसभाएं और संसद और पड़ोसी मुल्क पाक पर भी कटाक्ष किए गए। शैक्षणिक व्यवस्था में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कांफ्रेंस में विभिन्न धर्मों से जुड़े वक्ताओं ने प्रभावशाली विचार रखकर अमन का पैगाम दिया।
विज्ञापन

प्रो. विश्व मूर्ति शास्त्री ने कहा कि सभी धर्मों में चरित्र सबसे बड़ा है और इसके संरक्षण पर मजबूती से काम किया जाना चाहिए। हर धर्म में आदर्शों की रक्षा की जाए। कोई भी स्त्री के अधिकारों का हनन, सम्मान का अनादर करने की इजाजत नहीं देता है। ग्लोबल वार्मिंग से पूरे विश्व में कई गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं। अशांति फैल रही है। पारिवारिक कलह बढ़ी है। इसका मुख्य कारण आदर्श, व्यवहार, अनुशासन और नैतिकता को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है। पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा को शामिल किया जाना जरूरी है। वक्ता मोहम्मद हमीद कौसर ने कहा कि इंसान का काम मोहब्बत करना है, वरना वह हैवान है। आज पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी करनी का फल भोग रहा है। इस मौके पर मौलाना रफीक अहमद बेग, डा. निर्मल सिंह, शेराज अहमद, अतुल मुजीब लोन, ज्ञानी पाल अजीत, सुरेश कुमार, एसके जैन, फादर कुरियाकोसे टीके ने भी विचार रखे। इस्लाम में औरत को इबादत में शामिल किया गया है। इस्लाम किसी को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देता है। समाज में बलात्कार, रिश्वत आदि बुरी कुसंगतियों पर तब तक अंकुश नहीं लग सकता, जब तह गुनाह के बारे में जानकारी नहीं होगी। दिलों में गुनाह के प्रति खौफ होना जरूरी है। सभी मुल्कों को दूसरे के दिलों और हितों को ध्यान में रखकर कोई काम करना चाहिए। कान्फ्रेंस में गौ हत्या का भी मुद्दा उठा। इसमें सभी धर्मों को एक-दूसरे की कदर पर जोर दिया गया। इस मौके पर मौलाना रफीक अहमद बेग, डा. निर्मल सिंह, शेराज अहमद, अतुल मुजीब लोन, ज्ञानी पाल अजीत, सुरेश कुमार, एसके जैन, फादर कुरियाकोसे टीके ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed