{"_id":"27-41409","slug":"Jammu-41409-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू खोलेगा चार नये लर्नर स्पोर्ट सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू खोलेगा चार नये लर्नर स्पोर्ट सेंटर
Jammu
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जेयू के डिस्टेंस एजूकेशन निदेशालय (डीडीई) ने चार नये स्थानों पर लर्नर स्पोर्ट सेंटर (स्ट्डी सेंटर) खोलने की कवायद शुरू कर दी है। इनमें सांबा, बिलावर, रामबन और रामनगर शामिल हैं। फिलहाल निदेशालय के सात स्थानों (कठुआ, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, डोडा, भद्रवाह और किश्तवाड़) पर सेंटर चल रहे हैं, जिन पर अंडर ग्रेजुएट के तीनों साल के करीब तीन हजार छात्र पढ़ रहे हैं। निदेशालय की टीम ने हाल ही में निदेशक प्रो. वीडी सिंह की अध्यक्षता में सांबा, बिलावर और रामनगर का दौरा किया है। सेंटर के लिए नये स्टाफ या फिर नई भर्ती नहीं की जाती है। सेंटर को संबंधित इलाके के कालेज में चलाया जाता है और संबंधित कालेज का प्रिंसिपल उसका इंचार्ज होता है। जो कालेज का स्टाफ सेंटर में सेवाएं देता है, उसको मामूली मानदेय दिया जाता है। प्रो. सिंह का कहना है कि उन्होंने टीम के साथ उक्त स्थानों का दौरा कर संबंधित कालेज प्रिंसिपलों के साथ बात की है और सभी ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो जल्द ही इस कवायद को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इससे उक्त इलाकों के विद्यार्थियों को मदद मिलेगी। मौजूदा सात सेंटरों पर इस समय 2734 छात्र यूजी का कोर्स कर रहे हैं। इनमें कठुआ, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, डोडा, भद्रवाह और किश्तवाड़ सेंटरों में क्रमश: 432, 480, 294, 857, 208, 180 और 182 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन