{"_id":"27-41390","slug":"Jammu-41390-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग, मजदूर बाल-बाल बचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग, मजदूर बाल-बाल बचे
Jammu
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। सिटी थाना के अंतर्गत शनिवार कनक मंडी में एक मकान में आग लग गई। यहां रहने वाले मजदूूर बाल-बाल बचे। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन भड़की आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा था। घरेलू सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। तभी लोगों ने दमकल विभाग को इसके बारे में सूचना दी तो कुछ मिनटों के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिटी थाने की पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। आग की घटना में मजदूर बाल-बाल बचे हैं। शनिवार दोपहर को कनक मंडी में जब एक मकान में सभी लोग अपने कामकाज पर गए थे, तभी एक मकान में कुछ मजबूर रुके हुए थे। अचानक यहां सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। मकान परेड निवासी कृष्ण कुमार साहनी का बताया जा रहा है। इसके अलावा आग की चपेट में आने से अखनूर निवासी मजदूर बिशन शर्मा बच गया। सिलेंडर लीक होने के बाद भड़की आग से सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। पुलिस के अनुसार कोई लिखित शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन