{"_id":"27-41167","slug":"Jammu-41167-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ उप जिला अस्पताल में फिजीशियन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ उप जिला अस्पताल में फिजीशियन नहीं
Jammu
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। सरकारी अस्पताल में सुविधाओं के अभाव के चलते मढ़ क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष है। डेढ़ महीने से मढ़ उप जिला अस्पताल में कोई फिजीशियन नहीं है। लोगाें ने सेहत विभाग और सरकार पर जानबूझ कर मढ़ के लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है।
समाज सेवी गुलाब सिंह सलारिया ने कहा कि वह जल्दी ही मढ़ क्षेत्र के लोगों को लेकर मढ़ स्थित उप जिला अस्पताल के बाहर धरना देंगे। उन्होंने बताया कि मढ़ स्थित उप जिला अस्पताल में लंबे समय से फिजीशियन डाक्टर नहीं है। इसके चलते कई मरीजों को मजबूरन जम्मू या फिर निजी क्लीनिकों की ओर रुख करना पड़ता है। इससे लोगों को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
अस्पताल में बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए स्पेशल लाइन लगाने को लेकर कई बार बिजली विभाग और सेहत विभाग के लोगों को भी चेताया गया है। लेकिन स्पेशल लाइन नहीं नहीं लगाई गई है। इसके चलते घंटे बिजली गुल रहती है। इसके चलते जेनरेटर पर अतिरिक्त खर्च हो रहा है। ब्लाक मेडिकल अफसर डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि कारण जनरेटर पर बहुत खर्चा आता है। अगर चौबीस घंटे अस्पताल को बिजली की सप्लाई हो तो इससे पैसे की बचत हो सकती है।