{"_id":"27-39163","slug":"Jammu-39163-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे मेें मेटाडोर के कंडक्टर की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे मेें मेटाडोर के कंडक्टर की मौत, तीन घायल
Jammu
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। कानाचक्क थाना के अंतर्गत मंगलवार को मिश्रीवाला में लोड कैरियर और मेटाडोर की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मेटाडोर के कंडक्टर इलाका निवासी रवि कुमार (24) की मौत हो गई। लोड कैरियर में सवार तीन लोग भी बुरी तरह से घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित करके घायलों को जीएमसी में पहुंचाया। जहां घायलों में खौड़ निवासी गिरधारी लाल की हालत काफी नाजुक बनी है। अन्य दो घायलों में लोड कैरियर का चालक खौड़ निवासी छिंदा राम और सांबा राम भी जख्मी हैं। जानकारी के मुताबिक मिश्रीवाला से एक मेटाडोर आ रही थी। इसके सामने से लोड कैरियर गुजर रहा था। मिश्रीवाला में अचानक ही दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जब यह हादसा हुआ तब मेटाडोर का कंडक्टर रवि कुमार सवारियां उतारने तथा चढ़ाने के लिए खुद दरवाजे पर खड़ा था, जो कि टक्कर में बुरी तरह से घायल हो गया। मेटाडोर की सवारियों ने खून से लथपथ कंडक्टर को बमुश्किल बाहर निकाला और पुलिस को सूचित करके उसे अस्पताल पहुंचा दिया। जहां डाक्टरों ने रवि को मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन