फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   केसीसीसी का फाइनल में प्रवेश

केसीसीसी का फाइनल में प्रवेश

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केसी क्रिकेट क्लब (केसीसीसी) ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए जम्मू क्रिकेट क्लब (जेसीसी) को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के बंदीप सिंह को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। खिताबी मुकाबले में केसीसीसी की भिड़ंत सिमुला इलेवन के साथ होगी।
विज्ञापन

केसीसीसी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। बंदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों से ताबड़तोड़ 49 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर से रमण दत्ता ने 15 गेंदों पर 23 रन टीम के खाते में जोड़े। विमर्श काऊ ने भी 31 गेंदों पर शानदार 36 रनों का योगदान दिया। जेसीसी की ओर से दीपक, जतिंद्र, विश्वजीत और आदित्य ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे जेसीसी के बल्लेबाज 18.3 ओवर में 120 रनों पर ही लुढ़क गए और उन्हें 41 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। टीम की ओर से विश्वजीत ने सर्वाधिक 26 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। संदीप सिंह ने 14 रन जुटाए। केसीसीसी की ओर से आकाश चौधरी और बंदीप सिंह ने तीन-तीन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। रमण दत्ता दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इस मुकाबले में सादिक हुसैन मलिक और जेसी सिंह अंपायर तथा अजय शर्मा स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed