{"_id":"27-31465","slug":"Jammu-31465-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला केंद्र में कैरियर फेस्ट का आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला केंद्र में कैरियर फेस्ट का आयोजन
Jammu
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बारहवीं कक्षा की परीक्षा के बाद युवाओं को चिंता सताने लगी है कि वह आगे किस कोर्स को करें और कौन से कालेज से करें। उनकी चिंता के समाधान के लिए विक्रम चौक स्थित कला केंद्र में कैरियर फेस्ट का आयोजन किया गया है इसमें कई शिक्षण संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 20-22 कालेजों ने अपने काउंटर लगाए हैं। इसमें इंजीनियरिंग, साइंस, पालीटेकभनीक, एमबीए, नर्सिंग और पैरा मेडिकल जैसे कोर्सों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।
मेरठ से आये विद्या नालेज पार्क के कैरियर काउंसिलर प्रो. ए सिद्दीकी ने कहा कि आज के समय की जरूरत सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि कौशलतापूर्ण डिग्री है। उन्होंने बताया हर काउंसिलर की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह युवाओं का सही मार्गदर्शन करके उनको अच्छा प्रोफेशनल बनाए। चंडीगढ़ से आये टीसीआईएस कालेज के मार्केटिंग हेड अभिषेक सूद ने बताया वह फेस्ट में आने वाले युवाओं से विस्तार से बातचीत करके उनके आई क्यू लेवल की जांच कर कोर्स लेने की सलाह देते हैं। जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हो, वह अपने संस्थान से छात्र को फीस में राहत देकर उन्हें पढ़ने का अवसर देते हैं। इस फेस्ट का आयोजन स्टेयरस एजूकेशन ट्रस्ट के द्वारा करवाया जा रहा है।