{"_id":"27-31276","slug":"Jammu-31276-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल का महाकुंभ कल से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल का महाकुंभ कल से होगा शुरू
Jammu
Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वालीबाल एसोसिएशन जेएंडके की ओर से एमए स्टेडियम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 6 से 8 अप्रैल को जेएंडके स्टेट वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 16 टीमों के खिलाड़ी शिरकत कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सभी 16 मुकाबले वालीबाल फेडरेशन आफ इंडिया के नियमों के मुताबिक नाक आउट स्तर पर खेले जाएंगे। इसमें स्थानीय क्लबों के अलावा सुरक्षा बलों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। आयोजक सचिव कुलदीप मगोत्रा के अनुसार चैंपियनशिप को चार पूल में बांटा गया है। इसमें पूल ए में 112-टी.ए, वालीबाल क्लब प्लांवाला, 157-टी.ए और जेएंडके पुलिस की टीमें शामिल रहेंगी। इसी तरह पूल बी में 4 मद्रास, बीएसएफ पलोड़ा, शहीद मंजीत सिंह वालीबाल क्लब पुंछ, पिंडी वालीबाल क्लब, पूल सी में ईएमई नगरोटा, आईआरपी 19 बटालियन, पिंटू क्लब अखनूर, सीआरपीएफ जम्मू और पूल डी में 15 राज राइफल, वालीबाल क्लब गुड़ा मुंदिया हीरानगर, रमण वालीबाल क्लब और एसएसजी जम्मू शामिल रहेंगे।
चैंपियनशिप में विजेता टीम को 15000, उपविजेता को 10000 और तीसरे स्थान के लिए 5000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चैंपियनशिप में नियमों का उल्लंघन करने वाली टीम पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले बेस्ट आफ थ्री और सेमीफाइनल, फाइनल तथा तीसरे स्थान के लिए बेस्ट आफ फाइव मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।