{"_id":"27-30905","slug":"Jammu-30905-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पूर्व के कलाकारों का आज लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पूर्व के कलाकारों का आज लगेगा मेला
Jammu
Updated Mon, 25 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उत्तर पूर्व के आठ राज्यों की संस्कृति को दर्शाता फेस्टिवल ‘द अक्टेव’ 25 मार्च से शुरू हो रहा है। 27 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल का आयोजन नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाल, रियासत की आर्ट, कला और भाषा अकादमी के अलावा बीएसएफ के सहयोग से किया जा रहा है। रविवार को नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के निदेशक डीएस सरोया ने विस्तार से जानकारी दी। फेस्टिवल का आयोजन हरगोबिंद भटनागर स्टेडियम, सीमा सुरक्षा परिसर, पलौड़ा पर किया जा रहा है। फेस्टिवल में असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और सिक्कम के कलाकार शामिल होंगे। फेस्टिवल का उद्घाटन राज्यपाल एनएन वोहरा करेंगे जबकि संस्कृति मंत्री, गृह राज्यमंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन