{"_id":"27-29383","slug":"Jammu-29383-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनवीर सीएम के सियासी सचिव नियुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनवीर सीएम के सियासी सचिव नियुक्त
Jammu
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के युवा नेता तनवीर सादिक को मुख्यमंत्री का सियासी सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के सियासी सलाहकार देवेंद्र राणा को नेकां का संभागीय अध्यक्ष बनाए जाने और दूसरे सियासी सलाहकार मुबारक गुल को स्पीकर बनाए जाने की तैयारी के मद्देनजर तनवीर साहिद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सादिक का कार्यकाल एक साल का होगा। सादिक की नियुक्ति कांट्रैक्ट के आधार पर की गई है। सियासी सचिव की सेवाएं देने के लिए सादिक को प्रति माह अस्सी हजार रुपये का वेतन भी मिलेगा। बुधवार को इस संबंध में राज्य सामान्य प्रशासन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी खालिद मजीद आदेश जारी कर दिया।
तनवीर सादिक की मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सियासी सचिव पद पर नियुक्ति से फिलहाल सियासी सलाहकार बनने की कतार में खड़े नेकां नेताओं को झटका लगा है। जीएडी द्वारा जारी आदेश संख्या 292 आफ 2013 के तहत तनवीर सादिक को नियम के मुताबिक चिकित्सा सुविधा, अस्थायी कर्मियों की तर्ज पर अवकाश और जम्मू कश्मीर सीएसआर के तहत ट्रेवल अलाउंस भी मिलेगा। आदेश उसी दिन से प्रभावी होगा, जिस दिन तनवीर सादिक मुख्यमंत्री के सियासी सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
गौरतलब है कि साझा सरकार मंत्रिमंडल के दूसरे फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने सियासी सलाहकारों देवेंद्र राणा और मुबारक गुल को उनके पदों से मुक्त कर दिया था। राणा को नेकां के जम्मू संभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद अब दोबारा एमएलसी बनाया गया है। मुबारक गुल को राज्य विधानसभा का स्पीकर बनाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल मुख्यमंत्री किसी नेता अथवा विधायक को अपना सियासी सलाहकार बनाने के मूड में नहीं हैं।