फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   घरेलू विवाद में जीजा ने साले को गोली मारी

घरेलू विवाद में जीजा ने साले को गोली मारी

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। सरवाल पुलिस चौकी अंतर्गत जवाहर नगर (न्यू प्लाट) में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घरेलू विवाद में जीजा ने साले को गोली मार दी। घायल साले बलवीर सिंह को जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली है। साथ ही सेना को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी राम लाल ने अपनी बेटी की शादी सेना के जवान व राजोरी निवासी सुरेश कुमार के साथ की थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण युवती पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। बदामी बाग श्रीनगर में तैनात सुरेश कुमार मंगलवार की सुबह अपने ससुराल पहुंचा। पूर्व विवाद के तहत उसकी पत्नी के साथ बहस चल रही थी। बात बढ़ने पर सुरेश अपनी पत्नी को मारने के लिए अंदर जाने लगा। इसी दौरान उसका साला अपनी बहन को पीछे कर आगे आया। तब तक सुरेश ने गोली चला दी, जो साले के कंधे को भेदते हुए निकल गई।
विज्ञापन

घायल उसे तत्काल जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली है। इस घटना से इलाके में हंगामा मचा रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed