{"_id":"27-27681","slug":"Jammu-27681-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों के खिलाफ लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों के खिलाफ लोग भड़के
Jammu
Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। केरन और आसपास गांव के सैकड़ाें लोगों ने मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर शनिवार को पटवारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पटवारियों पर आरोप लगाए कि वह किसी गांव में उठे विवाद को हल करने के लिए काम नहीं करते हैं। प्रापर्टी डीलर या फिर शहर से आए लोगों के साथ पटवारी मोटी रकम लेकर निशानदेही के लिए पहुुंच जाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पंचायत कानून के तहत ही पटवारी काम करें और कानून का उल्लंघन न करें।
प्रदर्शनकारियोें को संबोधित करते हुए केरन गांव के सरपंच श्रीकेरनी के अनुसार सभी पटवारी सरपंच के अंडर काम करते हैं। गांव में जमीन संबंधी कोई भी विवाद होता है तो सरपंच पटवारी को संदेश भेजकर बुलाते हैं, लेकिन पटवारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं। पिछले कई दिनों से क्षेत्र के पटवारी को संदेश भेजकर बुलाया गया था। रोज पटवारी आनाकानी करता रहा।
गिरदावर से भी मुलाकात की गई, लेकिन गांव के विवाद को सुलझाने के लिए कोई पटवारी नहीं पहुंचा और सरपंच की भी नहीं सुनी। उनके अनुसार, शुक्रवार को भी पटवारी और गिरदावर अचानक कुछ लोगोें के साथ गांव में पहुंचे। गांव के बाहर के लोगों ने वहां जमीन खरीदी है। जब पटवारी वहां पर पहुंचे तो सरपंच और गांव के अन्य लोगों को मिले बगैर ही जमीन की निशानदेही शुरू कर दी। जिसे लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो पटवारी और गिरदावर ने उल्टे सरपंच को धमकाने लगे और उससे मारपीट की। मंडलायुक्त को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पटवारी कानून का पूरी तरह से उल्लंघन कर रहा है। उसने सरपंच के साथ मिलकर समस्याएं सुधारने के लिए भी कोई चार्टर तैयार नहीं किया है और भू-माफिया, प्रापर्टी डीलर से संबंध के आरोप लगाए।