फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   यूनिवर्सिटी में फिल्म फेस्टिवल शुरू

यूनिवर्सिटी में फिल्म फेस्टिवल शुरू

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू आर्ट् एंड फिल्म सर्कल की ओर से आयोजित दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल (लघु और वृत्तचित्र फिल्मेें) शनिवार को शुरू हुआ। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की ओर से आयोजित फेस्टिवल के तहत ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार पर फिल्मों को दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन चार फिल्में दिखाई गईं। इनमें ब्लैक पंफलेट, जू, स्टोरी आफ स्टफ और द लाया प्रोजेक्ट शामिल थीं। 84 मिनट अवधि की फिल्म ब्लैक पंफलेट हिंदी में थी, जिसके निदेशक नितिन के पामनानी थे। फिल्म भारत के नव उदारी लोकतंत्र के बाद चुनावों की प्रक्रिया में युवाओं और छात्रों के माइंड सेट और टेंपर को पढ़ने की कोशिश थी। जैसा कि देश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में चुनावों में रोक लगा दी गई है, लेकिन देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय दिल्ली में चुनावों की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाता है। फिल्म इस मुद्दे पर आधारित थी कि किस प्रकार से अस्सी हजार के करीब छात्र प्रत्यक्ष रूप से अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। बीस मिनट अवधि की दूसरी फिल्म जू के निदेशक ब्रेट हानसत्रा थे। जू के जंगली जानवरों पर आधारित फिल्म में अधिकांश समय कैमरा पिंजरों के अंदर से फोकस रहा।। तीसरी फिल्म द स्टोरी आफ द स्टफ अंग्रेजी भाषा की थी, जिसके निर्देशक लईस फाक्स थे। फिल्म जागरूकता अभियान का हिस्सा है जो उपभोक्तावाद की संस्कृति के खिलाफ था। किस प्रकार से अपने लाभ के लिए प्राकृतिक संसाधनों का बेहताशा दोहन किया जा रहा है, को फिल्म में दिखाया गया था। फेस्टिवल में आईएम, हंसा, ग्लास, पैकेज आफ शार्ट फिल्म बाय नितिन दास, टू साल्यूशन फार वन प्रोब्लम, दिस लैंड इस माइन, बीओएम ए डे अहेड आफ डेमोक्रेसी और विद्रोही - मैं तुम्हारा कवि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed