फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल

अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा थाना के अंतर्गत कोठी मोड़ के नजदीक एक बाइक स्लिप होने से अनियंत्रित हो गई और सड़क पर दूर जाकर गिर गई। इस हादसे में पटयाड़ी बिश्नाह निवासी विकास कुमार तथा कृष्ण गोपाल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को पुलिस की मदद से जीएमसी में दाखिल करवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इसी तरह से विजयपुर थाना के अंतर्गत विजयपुर निवासी सुषमा पत्नी देवराज सड़क पर पैदल जा रही थी कि अचानक पैर फिसलने के कारण जमीन पर गिर पड़ी। इससे उसे गंभीर चोट आई है। परिवार के लोगों ने महिला को जीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

बडोली विजयपुर निवासी देवो पत्नी खुशी राम को एक वाहन ने टक्कर मार दी। महिला सड़क पर जोर से गिरने से घायल हो गई। राहगीरों ने महिला को उठाकर पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने महिला को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। बस स्टैंड थाना के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बाइक ने राजोरी निवासी मोहम्मद लतीफ को टाउन हाल क्रासिंग के नजदीक टक्कर मार दी, जिससे मोहम्मद लतीफ जमीन पर गिरने से जख्मी हो गया। बस स्टैंड पुलिस के मुताबिक मामला थाने पहुंच गया है। शिकायतकर्ता के बयान के बाद ही अगली कार्रवाई की जा सकेगी। बीसी रोड में भी एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को जीएमसी पहुंचाया। पुलिस कर्मी को घायल के बयान दर्ज करने के लिए जीएमसी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed