{"_id":"20717","slug":"Jammu-20717-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बुजुर्ग भाइयों की लड़ाई में तीन लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बुजुर्ग भाइयों की लड़ाई में तीन लोग हुए घायल
Jammu
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रानी बाग में रविवार को दो भाइयों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। खास बात यह है कि जख्मी होने वाले दो बुजुर्ग हैं और उनमें दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों घायलों को जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डिग्यिाना पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। इस संबंध में देर रात कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। रानी बाग में रहने वाले दो भाइयों के घर के बीच देवता के स्थान को लेकर उनमें विवाद हो गया। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। इसमें 50 वर्षीय संत राम, 50 वर्षीय कमला देवी और 40 वर्षीय पुष्पा देवी के सिर पर गंभीर चोट आईं। कमला देवी और पुष्पा देवी के सिर पर बड़ी संख्या में टांके लगे। घटना के बाद तीनों घायल लहूलुहान होकर घटना स्थल पर ही गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत नियंत्रण में बताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डिग्यिाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात घायलों के बयान लेने में पुलिस व्यस्त नजर आई। हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन