फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   youth parliament competition

Udhampur News: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में युवा संसद प्रतियोगिता करवाई

विज्ञापन
youth parliament competition
किश्तवाड़। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद करवाई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य प्रोफेसर बशारत इकबाल ने किया।कार्यक्रम का विषय आपातकाल के 50 वर्ष-भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक था। मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक भावना की सराहना करते हुए कहा कि युवा संसद जैसे मंच संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन

आपातकाल जैसी ऐतिहासिक घटनाओं से सीख लेकर लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा, न्याय, स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांतों को सुदृढ़ करना आवश्यक है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर इसरारुल आयुब के स्वागत भाषण से हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किश्तवाड़, पाडर और छात्रू के महाविद्यालयों के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन भद्रवाह महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा किया गया और सर्वश्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर तबस्सुम सलीम जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शेख मोहम्मद उस्मान ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed