{"_id":"67eb0115713fc4500b0251a8","slug":"wrestling-katra-news-c-309-1-sjam1002-101751-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उत्तर प्रदेश के अभिनायक ने 68वें मूरी केसरी दंगल का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उत्तर प्रदेश के अभिनायक ने 68वें मूरी केसरी दंगल का खिताब जीता
विज्ञापन
बड़ी माली के मुकाबले के लिए त्यार पहलबान व मुख्य अतिथि संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। मूरी गांव में आयोजित मुकाबले में उत्तर प्रदेश के कानपुर के पहलवान अभिनायक ने पंजाब के होशियारपुर के पहलवान छोटा गनी को कड़ी टक्कर देते हुए 68वें मूरी केसरी दंगल का खिताब जीत लिया।
दंगल का आयोजन पीर बाबा दंगल कमेटी मूरी की ओर से जम्मू-कश्मीर भारतीय शैली कुश्ती संघ के सहयोग से पूर्व सरपंच रमेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष तरसेम कुमार शर्मा और ओम प्रकाश शर्मा की देखरेख में किया गया। विजेता और उपविजेता पहलवानों के बीच 3,25,000 रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। दंगल में कुल 51 मुकाबले खेले गए जिसमें पहले मुकाबले के विजेता अभिनायक को 60,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया जबकि उपविजेता पहलवान छोटा गनी को 40,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के सुरजीत सिंह ने जीता। उन्होंने दिल्ली के विवेक को हराया। विजेता सुरजीत सिंह को 18,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। तीसरा माली का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुनीर ने जीता, जिन्होंने दिल्ली के शुभम को हराया। विजेता मुनीर को 1,5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता शुभम को 10,000 रुपये मिले। चौथा मुकाबला दिल्ली के जय भगवान ने जीता, उन्होंने डोमेल के माम हुसैन को हराया। विजेता जय भगवान को 12,000 और दूसरे स्थान पर रहे पहलवान माम हुसैन को 9,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिव कुमार शर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव जम्मू-कश्मीर राज्य खेल परिषद और अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर भारतीय शैली कुश्ती संघ थे । ओम प्रकाश वर्मा, दीप सिंह, राजिंदर कुमार रामोत्रा और मास्टर नूर मोहम्मद मुख्य अतिथि रहे। मुकाबलों का संचालन ओम प्रकाश वर्मा, राज सिंह, तुलिंदर कुमार, दीपक वजीर और अरुण शर्मा, पुन्नी ने किया।