{"_id":"62b2069569b4da53c44f8711","slug":"worship-udhampur-news-jmu2624043187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह फरीद उद्दीन बगदादी की जियारत करने उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह फरीद उद्दीन बगदादी की जियारत करने उमड़ा जन सैलाब
फोटो.....किश्तवाड़ में शाह फरीद उद दीन बगदादी की जियारत पर उर्स में शामिल लोग, व जियारत,
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
किश्तवाड़। जिले में शाह फरीद उद्दीन बगदादी का उर्स धूमधाम से मनाया गया। इसमें हजारों लोगों ने जियारत की। जिला प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा के साथ बिजली, पानी, चिकित्सा, रहने, आदि के बेहतर प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को पूरे शहर में भारी भीड़ रही। सुबह तड़के से देर शाम तक शाह फरीद की जियारत पर भारी भीड़ रही। दोपहर बाद शाह फरीद उद्दीन बगदादी की उपयोग में लाई गई सभी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिन्हें देखकर सभी लोग मंत्र मुग्ध हुए। जियारत पर लोगों ने प्रसाद व चादर चढ़ाई और मन्नत मांगी। गौरतलब है कि शाह फरीद उद्दीन बगदादी के आने के बाद ही किश्तवाड़ में इस्लाम की नींव पड़ी।
विज्ञापन
लगभग पांच सौ वर्ष पूर्व वह बगदाद से यहां यात्रा करते पहुंचे थे, और यहीं बस गए। उन्होंने कई लोगों को इस्लाम में शामिल करवाया। यहां उनके तीन पुत्र हुए, जिनमें उनके छोटे पुत्र असरार उद्दीन की भी जियारत बनी हुई है, जहां लगभग सभी धर्म के लोग जाते हैं। किश्तवाड़ में यही दोनों जियारतें प्रसिद्ध हैं। मंगलवार को चौगान मैदान में एक मेला लगा था, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।
फोटो.....किश्तवाड़ में शाह फरीद उद दीन बगदादी की जियारत पर उर्स में शामिल लोग, व जियारत,- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।