{"_id":"612a7dee8ebc3e61d82f6257","slug":"worrying-increase-in-corona-cases-in-the-district-udhampur-news-jmu242505028","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी चिंताजनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले में इस हफ्ते कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जोकि चिंताजनक है। इसलिए लोग कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करें। यह अपील डीसी डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में की है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में कोई भी संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है, जोकि अच्छा संकेत है। लेकिन इस हफ्ते की रिपोर्ट के अनुसार कोविड मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है, जोकि चिंताजनक है। पिछले सप्ताह जहां 22 मामले थे जो अब बढ़ कर 44 हो गए हैं। पिछले सप्ताह की 0.33 प्रतिशत के मुकाबले साप्ताहिक सकारात्मकता दर प्रतिशत 0.66 प्रतिशत दर्ज की गई है। दूसरी लहर के दौरान जिले में 2020 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1946 ठीक हो चुके हैं। जिले में मौजूदा समय में 58 सक्रिय मामले हैं।
इसलिए लोगों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर में पांच नए माइक्रो-कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके साथ ही यतीम फाउंडेशन की ओर से संचालित बेतुल अलहिलाल नेशनल इंस्टीट्यूट में 16 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक साढ़ चार साल का बच्चा भी शामिल है। इन सभी को आइसोलेट करने के साथ ही टेस्ट करवाए गए हैं। उन सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।