{"_id":"61aa5fbfeb0035345f30c46d","slug":"world-handicap-day-udhampur-news-jmu249122016","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में दिव्यांगों को अधिकार दिलाने में समर्थन करें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में दिव्यांगों को अधिकार दिलाने में समर्थन करें लोग
विश्व दिव्यांग दिवस पर ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्किट पेश करते विद्यार्थी व मौजूद विद्यार
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग ने नगर के ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और संबंधित विषय पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविन कुमार कौल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिव्यांग बच्चों को चिल्ड्रेन विद स्पेशल नीड्स से संबोधित किया जाता है, क्योंकि ऐसे बच्चों की अपनी-अपनी विशेषताएं होती है। हर बच्चा किसी न किसी क्षेत्र में विशेष खासियत रखता है। इसलिए समाज का कर्तव्य है कि ऐसे बच्चों के प्रति हमदर्दी रखने की बजाय इनकी आगे बढ़ने में सहायता करें। समाज में इनका जो अधिकार है उसे दिलाने में इनका समर्थन करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 1200 ऐसे बच्चे विभिन्न स्कूलों में नामांकित हैं, जहां उन्हें विशेष प्रकार की सुविधा के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षक की भी व्यवस्था की गई है। सीडब्ल्यूएसएन के केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां दिव्यांगों को विशेष मार्गदर्शन के साथ प्रशिक्षण और सहायक उपकरण भी मुहैया करवाए जाते हैं। ताकि, वह पढ़ लिख कर समाज में आगे बढ़ सकें, और अपनी काबलियत के बल पर समाज में सम्मान पा सकें। दूर दराज के इलाकों में भी केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विश्व दिव्यांग दिवस पर ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्किट पेश करते विद्यार्थी व मौजूद विद्यार- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।