{"_id":"627c1687e7ca060a8f0705a1","slug":"women-demonstrated-on-water-problem-udhampur-news-jmu2596213151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के शंकर नगर मोहल्ले में पानी की किल्लत से परेशान होकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत से परेशान शंकर नगर मोहल्ले की महिलाओं ने बुधवार दोपहर को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया तो चक्काजाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर के समय महिलाओं ने बिमला देवी के नेतृत्व में जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कविता, देवी, कौशल्या देवी, विपिन देवी, अन्नु व अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में करीब एक महीने से पानी की किल्लत बनी हुई है। उनको सप्ताह में तीन या फिर चार दिन ही करीब 15 मिनट के लिए पानी की आपूर्ति मिल रही है। बाकी के दिन उनको पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए उनके परिवार के सदस्यों को बावलियों व अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों पर जाना पड़ रहा है। पुरुषों का ज्यादातर समय पानी का इंतजाम करने में ही गुजर रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी न मिलने पर परेशानी भी बढ़ती जा रही है। कई बार तो हालात ऐसे बन रहे हैं कि घरों के अंदर बर्तन साफ करने के लिए भी पानी नहीं बच पा रहा है। पानी की किल्लत को दूर करने की मांग को कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ से हर बार जल्द पानी की किल्लत को दूर करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन इसको लेकर विभाग की तरफ से कुछ नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और अगर जलशक्ति विभाग ने पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो परेशानी और बढ़ जाएगी। महिलाओं ने कहा कि अगर जलशक्ति विभाग ने जल्द पानी की किल्लत को दूर नहीं किया तो आने वाले दिनों में मार्ग बंद करके प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।