फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Woman's body found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
Woman's body found hanging under suspicious circumstances
उधमपुर। शहर के भारत नगर मोहल्ले में रविवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि सास अक्सर उसके साथ लड़ाई करती थी। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे मंजू देवी पत्नी राज कुमार निवासी कटवालत रामनगर मौजूदा समय में भारत नगर का शव कमरे के अंदर लगाए फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पति ने जब शव को देखा तो इसके बारे में मोहल्लेवासियों के साथ पुलिस को सूचित किया। कुछ समय के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। जानकारी मिलने पर महिला के मायके से भी सभी रिश्तेदार उधमपुर पहुंच गए। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं जिला अस्पताल में मौजूद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। महिला के पिता ने बताया कि आठ वर्ष पहले बेटी की शादी राज कुमार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही सास ने बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी से परेशान होकर उसने बेटी और जमाई को उधमपुर में कमरा किराए पर लेकर दिया और रोजगार भी उपलब्ध करवाया। लेकिन सास की तरफ से फिर भी परेशान करने का सिलसिला जारी रखा है। रविवार रात को उसको फोन पर बताया कि बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह यह बात मानने को तैयार नहीं है। बेटी का एक छोटा बच्चा है और वह बच्चे को छोड़ कर आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसकी पुलिस से अपील है कि मामले की सही तरह से जांच करे और जो भी इसके दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed