फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Woman dies after being hit by a wire passing through the roof

छत से गुजर रही तार की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
Woman dies after being hit by a wire passing through the roof
उधमपुर/मजालता। मजालता के दैमा इलाके में शुक्रवार रात को पीडीडी की केबल से करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हाइसे के बाद ग्रामीणाें का पीडीडी के खिलाफ गुस्सा फूट गया। उन्होंने धार रोड को करीब दो घंटे तक बंद कर प्रदर्शन किया और विभाग के लापरवाह रवैये पर रोष जताया है। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर शांत करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे दैमा गांव में कौशल्या देवी पत्नी पूर्ण चंद मकान की छत पर काम कर रही थी। उनकी छत से ही बिजली की तार बहुत नीचे से गुजर रही है, जिसे लाठी के सहारे एक तरफ किया गया है। महिला ने मक्की से भरी टोकरी लेकर वहां से गुजरी और उसके हाथ से लाठी हटने के कारण वह तार की चपेट में महिला आ गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने धार रोड को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। धार रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कर धार रोड से हटने के लिए कहा, लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद नायब तहसीलदार संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला के परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पीडीडी की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को जान गवानी पड़ रही है। कई स्थानों पर बिजली के तार घरों की छतों और आंगन से गुजर रहे हैं। इससे हमेशा हादसों की संभावना बनी रहती है। कई लोग जान गंवा चुके हैं। कई बार अधिकारियों से तार को ठीक करने और छतों से हटाने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। महिला की मौत विभाग की लापरवाही के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed