{"_id":"61d0b9eab9652604d11c09e3","slug":"winter-corniwal-udhampur-news-jmu251046444","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन भी म्यूजिकल कार्यक्रम में सैलानी झूम उठे ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन भी म्यूजिकल कार्यक्रम में सैलानी झूम उठे ।
विज्ञापन
पटनीटॉप में विंटर कार्निवाल के दृश्य:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। पर्यटन विभाग और पटनीटॉप विकास प्राधिकरण का पटनीटॉप में शुरू हुआ विंटर कार्निवाल शनिवार को पंजाबी गायक संग्राम हांजरा की गायकी के बाद संपन्न हुआ। कार्निवाल का हिस्सा विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटक बने, जिन्होंने स्थानीय कलाकारों व पंजाबी गायकों की मधुर आवाज को सुना।
पहले दिन कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र लखविंदर वड़ाली रहे। जबकि, दूसरे दिन शाम को पंजाबी गायक संग्राम हांजरा ने भी अपनी आवाज से पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शनिवार दोपहर को शुरू हुए कार्निवाल में स्थानीय डोगरी गायकों ने शाम तक दर्शकों को मधुर आवाज से पंडाल में बांधे रखा। उनके संगीत व गायन से हर कोई मंत्रमुग्ध नजर आया।
कार्निवाल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। उधमपुर व रामबन की पुलिस और एसएसबी व अन्य सुरक्षा बल पटनीटॉप में तैनात थे। पटनीटॉप में प्रवेश के लिए एक ओर से वाहन जा रहे थे, तो दूसरी ओर कासलमोड़ से वाहन निकल रहे थे। ताकि, जाम की समस्या उत्पन्न न हो। नए साल की शुरूआत में आयोजित इस कार्यक्रम में पटनीटॉप पहुंचे सैलानियों ने विंटर कार्निवाल का आंनद लिया। वहीं, पटनीटॉप के पडोरा में बिछी बर्फ की चादर और जीप लाइन का भी खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन
------
पार्किंग की समस्या बनी परेशानी
पटनीटॉप में पार्किंग की सुविधा न होने से सैलानियों को अपने वाहन लगाने में परेशानियां आती है। खासकर इस तरह के आयोजन के दौरान जब सैलानियों को पार्किंग के लिए भटकना पड़ता है। स्थानीय निवासी राम लाल, कृष्ण चंद ने कहा कि पटनीटॉप की सरकुलर सड़क के बीच पार्किंग के लिए सड़क किनारा ही ढूंढना पड़ता है। जबकि, इस तरह के आयोजनों के दौरान सैकड़ों वाहन आते हैं, जिन्हें पार्क करने के लिए जगह नहीं मिलती। यदि पटनीटॉप में पार्किंग की सुविधा दे दी जाए तो सैलानियों की कई समस्याएं दूर होंगी।

पटनीटॉप में विंटर कार्निवाल के दृश्य:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR