फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Whether Change, Advisory issue

Udhampur News: तेज हवा और बारिश के साथ बदली मौसम ने करवट, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Whether Change, Advisory issue
- भूस्खलन की आशंका वाली सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सोमवार शाम को एक बार फिर से तेज हवा और बारिश की फुहार के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें भूस्खलन की आशंका वाली सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
सोमवार शाम लगभग पांच बजे तेज हवा के साथ बादल छाने लगे। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। बारिश की फुहार के साथ मौसम तो सुहाना हुआ लेकिन धूल-मिट्टी की वजह से लोग परेशान रहे। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया। बाजारों में भी दुकानदारों को समय से पहले ही दुकानों का सामान समेटना पड़ा। हालांकि बारिश की फुहार कुछ देर तक ही जारी रहीं लेकिन हवा की सिलसिला बीच-बीच में चलता रहा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते आपदा प्रबंधन की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई। इसमें बताया गया कि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के नवीनतम नाउकास्ट अपडेट के अनुसार सोमवार शाम को अगले तीन से पांच घंटों के दौरान बनिहाल-रामबन, डोडा, उधमपुर और रियासी जिलों के कुछ हिस्सों सहित कश्मीर संभाग में कई स्थानों पर बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, अगले एक-दो घंटे में उत्तर और दक्षिण कश्मीर और रामबन जिले में कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस अवधि के दौरान सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता या अधिक जानकारी के लिए, जनता नियंत्रण कक्षों से संपर्क कर सकती है। इनमें जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली, पुलिस नियंत्रण कक्ष, उधमपुर शामिल है। जिनके नंबर क्रमानुसार 01992-272727 व 272728, 01992-276915 और 112 साझा किए गए हैं।
संभावित प्रभाव :
- जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक पहाड़ी सड़कों सहित सतही परिवहन में व्यवधान।
- कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र गरज व बिजली गिरने की गतिविधि।
- संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, मिट्टी के धंसने और पत्थर गिरने की संभावना।
सार्वजनिक सलाह :
- भूस्खलन की आशंका वाली सड़कों पर यात्रा करने से बचें, खासकर तीव्र मौसम की स्थिति के दौरान।
- आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें और पेड़ों के नीचे छिपने से बचें।
- किसानों को सलाह, खड़ी फसलों के लिए सावधानी बरतें और इस दौरान खेत में काम करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed