फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   wedding season, advance booking

Udhampur News: लेने हैं फेरे, पार्लरों में 15 दिन पहले ही डेरे, एडवांस बुकिंग के कारण मौके पर नहीं हो रहा मेकअप

विज्ञापन
wedding season, advance booking
उधमपुर। शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के ब्यूटी पार्लरों में भीड़ बढ़ गई है। फेरे लेने के लिए 15 दिन पहले ही दुल्हनों को बुकिंग करवानी पड़ रही है। ऐसे में मौके पर मेकअप की सुविधा नहीं मिल पा रही। चमकने की चाहत लेकर सुबह से देर शाम तक महिलाएं और युवतियां पार्लर में डेरा लगाए बैठी हैं।
विज्ञापन

भीड़ के चलते पार्लर कारोबारियों की कमाई दोगुनी हो गई है। पार्लर संचालक कोमल ने बताया कि कई युवतियां पसंदीदा तारीख के लिए 10 से 15 दिन पहले ही बुकिंग करवा रही हैं। दुल्हनों के लिए मेकअप 10,000 रुपये से शुरू है जिसके लिए एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है। लुक के हिसाब से कीमत तय की जाती है। नीलम का कहना है कि पहले केवल दुल्हन ही पार्लर आती थी लेकिन अब परिवार की अन्य महिलाएं और युवतियां भी सजने-संवरने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। हेयर स्टाइल और मेकअप के नए ट्रेंड्स के कारण ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई पार्लरों में देर रात तक काम चल रहा है।
विज्ञापन

मेकअप आर्टिस्ट का कहना है कि अब ब्यूटी पार्लर केवल जरूरत नहीं बल्कि आधुनिक लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। शादियों और कार्यक्रम में बेहतर लुक पाने के लिए हर उम्र की महिलाएं पार्लर का सहारा ले रही हैं। इससे स्थानीय कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा कीमत
अस्थायी बाल सीधे 500 से 550 रुपये
स्थायी बाल सीधे 4000 से 5000 रुपये
घुंघराले बाल 500 से 550 रुपये
जूड़ा बनवाना 500 रुपये
दुल्हन पैकेज 12,000 रुपये से शुरू
फेशियल 500 रुपये
वैक्सिंग 300 रुपये
हेयर कट 200 से 500 रुपये
हेयर कलर 800 से 2000 रुपये
मेहंदी डिजाइन 300 से 2500 रुपये
पार्टी मेकअप 1500 से 5000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed