{"_id":"62b37a6a3185ef47533a7ee8","slug":"weather-udhampur-news-jmu262477985","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात से सुबह तक जारी बारिश से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात से सुबह तक जारी बारिश से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक रुक रुक जारी बारिश से तापमान में बुधवार को भी गिरावट जारी रही। दिन भर मौसम सुहावना रहा और शहरवासी सुहावने मौसम का आनंद उठाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को मौसम के साफ रहने की संभावना है और इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक भी रुक रुक कर बारिश हुई और बुधवार सुबह करीब दस बजे बारिश बंद हो गई। दोपहर करीब 12 बजे मौसम साफ होने के बाद धूप भी निकल आई। इसके बाद शाम तक मौसम साफ रहा।
दोपहर के समय धूप निकलने पर तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन शाम को सूरज ढलने पर तापमान में फिर से गिरावट हो गई। शाम के समय लोग बिना पंखे के भी घर में बैठ पा रहे थे। शहरवासियों ने भी घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का पूरा आनंद उठाया।