{"_id":"61e86dcffa05a77bd97f0bdd","slug":"weather-udhampur-news-jmu2522282190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक धुंध व कोहरे में लिपटा रहा शहर, शाम को बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक धुंध व कोहरे में लिपटा रहा शहर, शाम को बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला रहा। सुबह से बादल छाए रहे। शाम के समय बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में गिरावट हो गई है और ठंड के कारण फिर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। उधमपुर शहर के अंदर अभी अब धुंध व कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही पूरा शहर कोहरे व धुंध की चपेट में आ गया था।
धुंध इतनी अधिक थी कि कुछ मीटर की दूरी पर दूसरे व्यक्ति को पहचानना मुश्किल हो रहा था। इससे तापमान में भी सुबह से ही गिरावट होना शुरू हो गई थी। घरों के अंदर ठंड इतनी अधिक महसूस हो रही थी बिना रजाई व कंबल के बैठना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
दिन भर बादल छाने के साथ शाम करीब चार बजे कुछ मिनटों के लिए बूंदाबांदी भी हुई। शहर में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को भी मजबूर रहे। शाम को तापमान में और गिरावट हो गई। रात में ठंड से परेशानी दुगनी हो गई।