{"_id":"61c8c91b7b42f1708454ad24","slug":"weather-udhampur-news-jmu250633464","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
उधमपुर शहर में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई दिनों के बाद शहरवासियों को शुष्क सर्दी से राहत मिली है। बर्फबारी के बाद दिन के तापमान में भी बहुत ज्यादा गिरावट हो गई है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पंचैरी के लोग भी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।
पिछले कुछ दिनों से जिले में शुष्क सर्दी का प्रकोप बना हुआ था। दो दिन तो जिले का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री से भी नीचे चला गया था। इससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन रविवार को शुष्क सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था और बादलों ने डेरा जमा रखा था। दोपहर करीब 12 बजे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई और फिर यह बारिश रुक रुक कर रात तक जारी रही। वहीं पंचैरी, पटनीटॉप, नत्थाटॉप व अन्य कई पर्वतीय इलाकों में दोपहर करीब तीन बजे बर्फबारी शुरू हुई और यह भी रुक रुक कर रात तक होती रही। पंचैरी में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद स्थानीय निवासी बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और इस बार पर्यटकों के भी पहुंचने की बहुत ज्यादा उम्मीद है। शाम तक पंचैरी तहसील बर्फ की सफेद चादर पूरी तरह से ढक चुकी थी। इससे लोगों को थोड़ा परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। बीच में बिजली सेवा के बंद होने पर भी परेशानी बढ़ी।
शहर में बारिश से तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हुई और शहरवासी दिन में अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए। शाम के समय तो ठंड में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई। खराब मौसम के कारण ही बाजार में भी रौनक कम नजर आई। इससे दुकानदार थोड़े निराश हुए। एयर फोर्स मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम इसी तरह से खराब रहेगा और इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।