फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water Supply in gangeda and Dalah After Four days

Udhampur News: गंगेड़ा व दलाह में चार दिन बाद आ रहा पानी, लोग बेहाल

विज्ञापन
Water Supply in gangeda and Dalah After Four days
उधमपुर में नाडू बावली से पानी भरते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के बीचोबीच पड़ते दलाह और गंगेड़ा क्षेत्र में चार दिना बाद पेयजल आपूर्ति मिलने से लोगों में रोष है। हालांकि समस्या को लेकर लोग कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा। मौजूदा समय में क्षेत्र के लोग बावलियों से पानी लाकर गुजारा करने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, पूजा देवी, कैलाशो देवी, रमेश चंद, राकेश कुमार, मोहम्मद असलम, साहिल कुमार सहित अन्य का कहना था कि क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की ओर से चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब चार दिन बाद पानी की सप्लाई होती है तो एक बाल्टी ही भरी जाती है, जिसके बाद पानी बंद हो जाता है। उन्हें बावलियों से पानी लाकर अपना गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समस्या पिछले काफी लंबे समय से आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर शहर के बीचोबीच पानी की आपूर्ति का यह हाल है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग की कार्यप्रणाली कैसी होगी। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों से क्षेत्र में रोजाना पीने के पानी की सप्लाई पौना घंटा देने की मांग की है। ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
शहर के कई क्षेत्रों में दो दिन बाद पानी की आपूर्ति दी जा रही है। लेकिन चार दिन बाद सप्लाई शहर में कहीं नहीं दी जा रही। अगर इन क्षेत्रों में चार दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और जल्द ही लोगों को पेश आ रही समस्या का समाधान किया जाएगा।
-संदीप गुप्ता, एक्सइएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed