फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water problem Soon Solve in Panchayat Nagulata

Udhampur News: पानी की किल्लत होगी दूर, पंचायत नगूलता के वार्ड छह में बनेगी बावली

विज्ञापन
Water problem Soon Solve in Panchayat Nagulata
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पंचायत नगूलता के वार्ड छह में बावली का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला विकास परिषद (डीडीसी) के कैपेक्स बजट के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से 1.94 लाख का टेंडर जारी है।
इस बावली के बनने से प्राकृतिक जलाशय का संरक्षण होगा, जिससे क्षेत्र में पानी को लेकर पेश आने वाली समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं, इसको लेकर स्थानीय दीपक कुमार, अजीत सिंह, सुनैना देवी, मनी राम व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि खासतौर पर गर्मी के दिनों में पानी को लेकर गांव में काफी ज्यादा परेशानी बनी रहती है। ऐसे में प्राकृतिक जलाशयों से ही लोगों की प्यास बुझती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में प्राकृतिक जलाशय तो मौजूद हैं लेकिन इनका संरक्षण नहीं होने से पानी का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता है। इसलिए लोगों की मांग थी कि यहां पक्की बावली का निर्माण कराया जाए। बावली बनने से इसमें पानी अधिक स्टोर होगा और स्वच्छता भी बनी रहेगी। इसके साथ ही अधिक लोग बिना किसी परेशानी के यहां से अपनी जरूरतों के लिए पानी ले पाएंगे। वहीं, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन मोहम्मद अनवर का कहना था कि बावली के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गया है, जल्द आगे का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed