फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water problem

पेयजल किल्लत से वार्ड एक के लोगों में रोष

Sun, 15 Nov 2015 01:35 AM IST
चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो
चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
water problem

कसबे के वार्ड नंबर एक के लोग इन दिनों पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्ड में पानी जल्द पहुंचाने का आश्वासन भी दिया जा चुका है लेकिन नवंबर का महीने आधा बीत जाने के बावजूद भी वार्ड में पानी नहीं पहुंच पाया है।

विज्ञापन


जिस कारण लोगों को पानी लेने के लिए वार्ड से काफी दूर जाना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग लोग जो 70 साल से ऊपर हैं उन्हें पानी लाने में कई खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



वार्ड के निवासी संजीव शर्मा, मोहम्मद शरीफ, अनवर हुसैन ने बताया कि वार्ड नंबर एक का दर्जा तो मिल चुका है लेकिन इस वार्ड में पानी की समस्या अभी भी दूर नहीं हुई है । वार्ड एक में पानी की पाइप लाइनें काफी समय से बिछाई गई है और बिजली का ट्रांसफार्मर भी आ चुका है। लेकिन पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिस कारण लोगों को अभी भी बावलियों में जाकर पानी लाना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बावलियों में पानी कम हो गया है । लोगों ने कहा कि पानी की समस्या को यदि जल्द दूर न किया गया वे लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed