फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water news

Udhampur News: दो किलोमीटर दूर बावलियों से पानी ढो रहे लोग

विज्ञापन
water news
रामनगर। पंचायत बाड़ी में पिछले छह दिन से पानी की सप्लाई बंद होने से गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे दो किलोमीटर दूर जाकर बावलियों से पानी ढोने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में जल शक्ति विभाग के स्थायी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उसकी जगह पर कोई भी कर्मचारी नहीं आया। गांववासियों को पानी लेने के लिए दर बदर होना पड़ रहा है। गांव वासियों ने मांग की कि जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को घर पर लगे नलों से सुचारु रूप से पानी मिल सके।
विज्ञापन

बाड़ी गांव के स्थानीय ग्रामीण अजय कुमार, हंस राज, लेख राज, ठाकर दास, शेर सिंह, शाम प्रकाश और रंजीत सिंह ने बताया कि बाडी पंचायत में सात वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में पानी की सप्लाई जल शक्ति विभाग का स्थायी कर्मचारी चरणदास पिछले कई वर्षों से सेवा देता था लेकिन वह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। आज छह दिन से किसी ने भी पानी की सप्लाई नहीं दी। लोगों को गांव में प्रकृतिक स्रोतों पर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी लाने के लिए दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। गांववासियों ने बताया इस समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया लेकिन किसी ने भी उनकी इस समस्या का समाधान नहीं निकाला। उन्होंने जिला आयुक्त से मांग की कि जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्ति करें। वरना रामनगर जल शक्ति विभाग के कार्यालय में गांववासी प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाडी गांव के सात वार्डों में रहते हैं तीन हजार लोग
गांव वासियों ने बताया कि इस पंचायत के सात वार्डों में तीन हजार के करीब लोग घर पर लगे नलों का प्रयोग करते हैं। छह दिन से पानी की सप्लाई बंद होने पर वे रोज सुबह चार बजे उठकर गांव में बनी बावलियां और पानी टंकी से पानी लाने जाते हैं लेकिन वहां पर लोगों की काफी भीड़ होने पर तीन घंटे इंतजार करने के बाद पानी मिलता है। उन्होंने मांग की कि जल्द बाडी पंचायत में पानी खोलने के लिए कर्मचारी की जल्द नियुक्ति की जाए। ऐसा नहीं होने पर गांव के सभी लोग जल शक्ति विभाग रामनगर के कार्यालय में आकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed