{"_id":"699b601148808c4c7a04f300","slug":"water-department-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103149-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जल शक्ति विभाग का कार्यालय धर्मनगरी से स्थानांतरित होने से बढ़ी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जल शक्ति विभाग का कार्यालय धर्मनगरी से स्थानांतरित होने से बढ़ी नाराजगी
विज्ञापन
-कार्यालय दूर होने से आम लोगों, विशेषकर मजदूर वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार को मजदूर दस्तकार यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष बंसीलाल शर्मा ने सुजान सिंह, रणजीत सिंह तथा अन्य साथियों के साथ रविवार को प्रेस वार्ता कर जल शक्ति (पीएचई) विभाग के कार्यालय को कटड़ा से आरली गांव के पास स्थानांतरित किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि है। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकांश लोगों के पास निजी वाहन नहीं है, जबकि ऑटो से आने-जाने में 200 से 250 रुपये तक खर्च हो जाते हैं, जो गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं है। मार्च माह में बिल जमा कराने और विभिन्न प्रकार की एनओसी लेने के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय जाना पड़ता है, जिससे उनकी आर्थिक और समय की हानि हो रही है।
उन्होंने मांग की कि कटड़ा शहर के भीतर ही जल शक्ति का उप-कार्यालय स्थापित किया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। यूनियन का कहना है कि लोग बिल देने के लिए तैयार हैं, लेकिन दूर स्थित कार्यालय के कारण कठिनाई हो रही है। बंसीलाल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बैठक में व्यस्त होने के कारण बात नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि आरली गांव स्थित नए कार्यालय का स्पष्ट नाम या पहचान न होने से ग्रामीणों को स्थान खोजने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
यूनियन ने सुझाव दिया कि कटड़ा में शालीमार पार्क के पास पहले से विभाग के बने कमरों में कुछ अधिकारियों को तैनात किया जाए जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। मजदूर दस्तकार यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी मांग उच्च अधिकारियों, विधायक, एसडीएम और तहसीलदार तक पहुंचाएंगे। यूनियन ने सरकार और प्रशासन से गरीबों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।