फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water Crisis in Village Johnu

Udhampur News: पांच किमी दूर दूसरी पंचायत से पानी लाकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
Water Crisis in Village Johnu
उधमपुर। पंचायत दलपड़ में पड़ते जोहनू में जल जीवन मिशन के तहत बनाया जा रहा टैंक।
- पंचायत दलपड़ के गांव जोहनू में जल जीवन मिशन के तहत 50 प्रतिशत से भी कम ही काम हुआ पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत दो साल पहले शुरू करवाया गया काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को लगभग पांच किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
पंचायत दलपड़ के गांव जोहनू में लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए जलशक्ति विभाग की ओर से वाटर टैंक बनाने के साथ ही पाइपलाइन बिछाने व घरों में नल लगाने का काम दो साल पहले शुरू कराया गया था। मौजूदा समय में 50 प्रतिशत से भी कम ही काम पूरा हो सका है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है। इतना ही नहीं, क्षेत्र में पानी का कोई भी प्राकृतिक स्रोत व बावली नहीं है। मजबूरन लोगों को पांच किलोमीटर दूर जाकर दूसरी पंचायत से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, देवी दास, मुकेश कुमार, दीवान चंद, प्रकाश चंद, बिंदूरु, हसन दीन, नूर हसन, गुलाम रसूल पंच आदि का कहना था कि जल शक्ति विभाग की ओर से दो साल पहले जल जीवन मिशन के तहत घरों में नल तो लगा दिए गए, लेकिन आज तक पानी नहीं आया। जिसके चलते क्षेत्र की तकरीबन एक हजार की आबादी प्रभावित है। उन्होंने बताया कि लोगों को रोजाना पानी लाने के लिए बाइक व स्कूटी पर पांच किलोमीटर का सफर तय कर दूसरी पंचायत में जाना पड़ रहा है। मिशन के तहत क्षेत्र में चल रहा निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब वे निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों से पूछते हैं तो उनका एक ही जवाब होता है कि फंड न होेने के चलते निर्माण कार्य बंद है। क्षेत्र में विभाग की ओर से अभी आधे क्षेत्र में ही पाइपलाइन बिछाई गई है। मौजूदा समय में 50 प्रतिशत से भी कम काम हुआ है। उन्होंने कहा कि वे लोग कई बार जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों से निर्माण कार्य पूरा करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

कोट..
70 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फंड के अभाव में मौजूदा समय में निर्माण कार्य बंद है। फंड आते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। ताकि लोगों को आ रही पानी की समस्या से निजात मिल सके।
-औवेस, जेई, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed