{"_id":"62643cbf155a721ce710b445","slug":"warning-udhampur-news-jmu258423924","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी सफाई कंपनी के ठेकेदार को नप ने फटकारा, ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी सफाई कंपनी के ठेकेदार को नप ने फटकारा, ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। घर घर से कचरा उठाने वाले निजी सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कंपनी की लचर कार्यप्रणाली को लेकर नगर परिषद ने ठेकेदार को फटकार लगाई है, और काम में सुधार न करने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है।
समय से कचरा न उठाए जाने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से दोपहर तक गंदगी के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। निजी कंपनी के कर्मचारी वार्डों में गंदगी उठाने के लिए सप्ताह में तीन या चार दिन ही पहुंच रहे हैं। शहर के बाजार में भी समय पर गंदगी नहीं उठाई जा रही है। शहरवासियों ने इसको लेकर कई बार नप से शिकायत की। तब जाकर नप ने कंपनी पर यह कार्रवाई की है।
शहर के 21 वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नप ने करीब आठ महीने पहले डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया था। लेकिन, अब तक यह कंपनी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। इनके कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मौजूदा समय में हालात यह हैं कि कंपनी का वाहन वार्ड में सप्ताह में तीन या चार दिन ही जाता है।
विज्ञापन
कुछ स्थानों पर तो सप्ताह में एक या दो दिन ही कचरा उठाया जाता है। समय से कचरा न उठाए जाने के कारण शहरवासी मजबूरन डंपिंग स्टेशन में कचरा जमा कर रहे हैं। सोमनाथ, केवल कुमार, अंकुश, दीपक कुमार, आदि शहरवासियों ने बताया कि लोग हर महीने इनको मासिक खर्च देते हैं। फिर भी इनका वाहन समय पर नहीं पहुंचता। इसी कारण गंदगी घर में ही जमा रहती है। नगर परिषद से मांग है कि वाहन को हर रोज पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
-----
डोर टू डोर जाकर कचरा उठाने वाले ठेकेदार की लचर कार्यप्रणाली पर फटकार लगाई है। इनकी तरफ से योजना बनाकर काम नहीं किया जा रहा है। इनके पास शहर के कचरे को उठाने के लिए आवश्यकतानुसार कर्मचारी व वाहन नहीं हैं। इसी कारण यह परेशानी बढ़ रही है। इनको अब ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है, और जल्द कार्यप्रणाली में सुधारने को कहा गया है।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर