फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   warning

कटड़ा में स्कूलों के पास नशीले पदार्थ बेचने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
warning
एसड़ीएम अंगेज सिंह लोगों को जागरूक करते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व एसडीएम व सीईओ नपा अंग्रेज सिंह ने किया। इस दौरान तंबाकू विक्रेताओं पर कार्रवाई भी की गई। उन्हें चेतावनी दी गई कि किसी भी शिक्षण संस्थान के पास सौ मीटर के दायरे में नशीले पदार्थ बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें स्कूल के एनसीसी तथा अन्य विद्यार्थी शामिल थे, जो हाथों में तख्तियां लेकर नशीले पदार्थों के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। रैली हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर मुख्य बाजार, मुख्य बस अड्डा, आदि से होते हुए स्कूल में ही संपन्न हुई। इस रैली के दौरान एसडीएम ने कहा कि तंबाकू तथा गुटखा के सेवन से हर किसी को बचना चाहिए। ये सेहत के दुश्मन हैं। इनके लगातार सेवन से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी होती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कटड़ा के सभी शिक्षा संस्थानों के सौ मीटर के दायरे में सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, आदि पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसी बीच कटड़ा के सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल के पास बेचे जा रहे सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, आदि पर कार्रवाई करते हुए नपा ने समान जब्त कर लिया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी शिक्षा संस्थान के सौ मीटर के दायरे में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, आदि की दुकान पाई गई तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed