फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ward residents are waiting for basic facilities

मूलभूत सुविधाओं के इंतजार मे हैं वार्डवासी

विज्ञापन
Ward residents are waiting for basic facilities
वार्ड नंबर 7 की खस्ताहाल गलियां व नालियों में जमी गंदगी। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नगर के वार्ड नंबर सात को आदर्श वार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसके तहत वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाओं की कमियों व खामियों को दूर किया जाएगा और तेजी के साथ अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से योजना तैयार की गई है, जिसपर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। बता दें कि वार्ड सात अत्यधिक पिछडे़ वार्डों की श्रेणी में शामिल है। इस वार्ड में लोग पेयजल और बिजली आपूर्ति की समस्या, स्ट्रीट लाइट व सफाई व्यवस्था की कमी तथा गलियों व नालियों की बदहाली से परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर परिषद के निकाय चुनाव के समय उन्हें उम्मीद जगी थी कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा, लेकिन कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया। पूरे वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। करीब चार पहले हुए नगर निकाय के चुनाव के बाद भी वार्ड सात में कोई विकास नहीं हुआ है। कागजों में तो इनकी तरफ से क्षेत्र का बहुत ज्यादा विकास किया गया है, लेकिन जमीनी सच्चाई इसके विपरीत है।
विज्ञापन

मुलभुत सुविधाओं को कमी को लेकर लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए आदर्श वार्ड बनाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। लेकिन उन्हें इसपर जरा भी यकीन नहीं हैं।--संजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। गलियों नालियों की हालत काफी ज्याद खराब है। मुलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। निकाय चुनाव को हुए करीब चार साल बीत जाने के बाद भी कुछ भी विकास नजर नहीं आया है। इससे क्षेत्रवासी काफी ज्यादा निराश हैं।--सरदार मोहिन्द्र सिंह
क्षेत्र को आदर्श वार्ड बनाने का निर्णय बेहद सराहनीय है, लेकिन मौजूदा समय में वार्डवासी बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना कर रहें हैं। पीने के पानी और सुचारु बिजली के लिए उन्हें आए दिन धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड रहा है। गलियों-नालियों की हालात भी बहुत खराब हैं। --बलवीर सिंह

निकाय चुुनाव के समय भी उन्हें क्षेत्र में विकास की काफी ज्यादा उम्मीद जगी थी, लेकिन करीब चार साल का समय गुजर जाने के बाद भी हालात जरा भी नहीं बदले हैं। अब आदर्श वार्ड के तहत विकास कार्य करवाने की बात तो हो रही है, लेकिन उन्हें नहीं लगता जमीनी स्तर पर इसके तहत काम भी होगा। --राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed