{"_id":"680e88b0379add140a09c6aa","slug":"ward-21-no-basic-facilities-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122705-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वार्ड नंबर 21 में ब्लॉक पड़ी नालियों व कच्ची गलियों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वार्ड नंबर 21 में ब्लॉक पड़ी नालियों व कच्ची गलियों से लोग परेशान
विज्ञापन
वार्ड नंबर 21 में पड़ते कल्लर में कच्ची गली।
हमारे वार्ड का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 21 के कल्लर और नगरोटा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गलियां कच्ची हैं और नालियां सुचारु रूप से सफाई न होने के चलते ब्लॉक पड़ी हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगी हैं। वार्ड में रहने वाले लोग दरपेश समस्याओं से परेशान हैं। कई बार नगर परिषद से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्याएं हल नहीं हुईं।
शहर के बीचोंबीच पड़ता यह क्षेत्र नौ साल पहले नगर परिषद के अधीन आया था। इसके बाद भी लोगों को समस्याओं से छुटकारा नही मिल पाया। नगर परिषद की ओर से नालियों की साफ सफाई न किए जाने से कई नालियों पर घास व झाड़ियां उग आई हैं। गर्मी के मौसम और गंदगी के चलते मक्खी-मच्छरों की भरमार हो चुकी है। वार्ड की कई गलियों व नालियों की मरम्मत का काम तक नहीं करवाया गया है। बारिश के दिनों में लोगों का कच्ची गलियाें में चलना दुश्वार हो जाता है।
बारिश होने पर पानी घरों के अंदर आ जाता है
वार्ड में पानी की भी समस्या है। सफाई कर्मचारियों के क्षेत्र में न आने के कारण क्षेत्र की कई जगहों पर नालियां कचरे से भरकर ब्लॉक हो चुकी हैं। कई जगहों पर नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बारिश के दिनों में सारा पानी गलियों में बहने के साथ ही लोगों के घरों के अंदर तक आ जाता है। काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-उत्तर चंद, स्थानीय निवासी
और स्ट्रीट लाइटें लगाने की जरूरत
क्षेत्र में कुछ ही स्ट्रीट लाइटें लगी हैं लेकिन अभी और लाइटों की जरूरत है। ताकि रात के समय गलियों में अंधेरा न रहे। नगर परिषद के अधीन इलाके के आने के बावजूद लगता नहीं है कि हम अब शहर के साथ जुड़ गए हैं।
-गिरधारी वर्मा, स्थानीय निवासी
स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार का कहना था कि नगर परिषद की ओर से बड़े बड़े दावे किए जाते है कि वार्डों में कोई समस्या नहीं है और हर तरह का विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर कच्ची गलियों को पक्का नहीं किया जा सका है तो यह कैसा विकास हो रहा है।
-- -
सफाई व्यवस्था चरमराई, लगे कचरे के ढेर
सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हैं। पहले तो डोर टू डोर सेवा के चलते सफाई कर्मचारी आकर घरों से कचरा ले जाते थे। जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुचारु किया जाए।
-कोया देवी, स्थानीय निवासी
-- -
कोट..
जल्द ही वार्ड की क्षतिग्रस्त गलियों व नालियों की मरम्मत करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को आ रही समस्याओं से निजात मिल सके।
-- राजेंद्र ढींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद