{"_id":"67f5798724d20b07e4007b72","slug":"walkaway-will-ready-from-bus-stand-to-samna-banj-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122119-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत पखलाई में बस स्टैंड से सामना बंज तक बनेगा पैदल रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत पखलाई में बस स्टैंड से सामना बंज तक बनेगा पैदल रास्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत पखलाई के गांव धार गद्दियां में 19.40 लाख की लागत से बस स्टैंड से सामनाबंज तक पथ (कच्चा मार्ग) निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस मार्ग को बनाने की मांग बीते लगभग तीन साल से की जा रही थी।
स्थानीय लोगों का कहना था कि इस मार्ग के बनने से गांव की करीब एक हजार आबादी को लाभ मिलेगा और उनकी रास्ते को लेकर बनी परेशानी दूर होगी। रमेश लाल, बांके बिहारी, सोहन लाल, राजू व अन्य ने बताया कि रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही को लेकर काफी मुश्किलें थीं। शादी समारोह के लिए जरूरी सामान तथा निर्माण सामग्री घर तक पहुंचाना काफी कठिन था लेकिन अब रास्ता बनने से उनकी यह तमाम परेशानियां दूर होंगी।
वहीं इस संदर्भ में ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन मो. अनवर का कहना था कि रास्ते के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी प्रक्रिया पूरी होने पर आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।