फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vyapar Mandal Narsu supported the one-day bandh

व्यापार मंडल नरसू ने एक दिवसीय बंद का किया समर्थन

विज्ञापन
Vyapar Mandal Narsu supported the one-day bandh
चिनैनी। जम्मू-कश्मीर में रिलायंस के स्टोर खोलने के विरोध में व्यापारी वर्ग एकजुट हो गया है। व्यापार मंडल नरसू ने भी सोमवार को एक दिवसीय बंद को समर्थन देने का एलान किया है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित व्यापार मंडल बैठक के बाद बंद को समर्थन दिया गया। साथ ही निर्णय लिया है कि बुधवार सुबह व्यापारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सरकार ने कुछ दिन पहले प्रदेश में 100 के रिलायंस के स्टोर खोलने का प्रस्ताव दिया था। इसको लेकर व्यापारियों ने आवाज बुलंद करना शुरू कर दी है। सोमवार को व्यापार मंडल नरसू की बैठक हुई, जिसमें सभी दुकानदारों ने हिस्सा लेकर रोष जताया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से छोटे दुकानदार खत्म हो जाएंगे। कोरोना संकट के कारण पहले ही दुकानदार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है और स्टोर खुलने के बाद तो यह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। व्यापार मंडल सदस्य अशोक शर्मा ने बंद को समर्थन करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों से अपील है कि वह बुधवार को अपनी दुकानों का पूरी तरह से बंद रखें और उसी दिन सुबह प्रदर्शन करेंगे। बैठक में इरफान, रमेश सिंह, हाजी मलिक दीन, अशोक कुमार, अशरफ, रमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed