फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   vollyball competition

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी रहा वॉलीबाल में विजेता

विज्ञापन
vollyball competition
उधमपुर: घड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में वॉलीबॉल का मैच खेलते खिलाड़ी. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से जारी इंटर ब्लॉक संसद खेल स्पर्धा के तहत सोमवार को ब्लॉक उधमपुर में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल तथा कुश्ती के मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न पंचायतों के 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

आईसी जेडपीईओ उधमपुर अजीत सिंह के प्रबंधन में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके साथ गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी के प्रिंसिपल अजय वशिष्ठ और पीआरआई सदस्य खिलाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान खेले गए कबड्डी के मुकाबलों में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी विजेता और जीएचएस कालटा उपविजेता रहा। एथलेटिक्स के लंबी कूद मुकाबले में जीएसएच कालटा के सवित्र सिंह प्रथम रहे। इसके अलावा शॉट पुट में जीएचएस कालटा के प्रदीप सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, सौ मीटर दौड़ में जीएचएसएस गढ़ी की रक्षा शर्मा, चार सौ मीटर दौड़ में जीएचएसएस गढ़ी के दिलजीत अंताल और आठ सौ मीटर दौड़ में जीएचएस कालटा के नरेश कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वॉलीबाल मुकाबले में जीएचएस गढ़ी विजेता और शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज उधमपुर उपविजेता रहा। जबकि, कुश्ती के मुकाबलों में जीएचएसएस के अनिल सिंह 48 किग्रा, जीएचएस कालटा के सवित्र सिंह 55 किग्रा और जीएचएस कालटा के करनैल सिंह 45 किग्रा वर्ग में विजेता रहे।

मुख्यातिथि ने कहा कि उधमपुर में युवाओं को कुशल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने, नशे से दूर कर युवाओं में खेल संस्कृति और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए संसद खेल स्पर्धा का गठन किया गया है। इस अवसर पर राज कुमार (पीईएम), राकेश खजूरिया (पीईएम) करुण मगोत्रा, संजीव खजूरिया, विक्की शर्मा, अंशु खन्ना, कपिल कुमार, राम कुमार, रोहित, रणबीर, पूजा शर्मा, मीनू, सोनाली नरगोत्रा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed