फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vollyball competition

सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय इंटर जोनल टूर्नामेंट आयोजित

विज्ञापन
Vollyball competition
उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में वालीबाल के मुकाबले में हिस्सा लेते खिलाड़ी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से नगर के सुभाष स्टेडियम में सभी आयु वर्ग की लड़कियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो में जिला स्तरीय इंटर जोनल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिला उधमपुर के विभिन्न 10 अंचलों की लगभग 283 लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वॉलीबाल के अंडर-17 मुकाबले में रामनगर जोन ने घोरड़ी जोन को 2.0 से हराया। खो-खो के अंडर-17 गर्ल्स मुकाबले में चिनैनी जोन ने रामनगर जोन को 07-06 के स्कोर से मात दी। खो-खो के अंडर-14 मुकाबले में बबे जोन ने जिब जोन को 06-05 के स्कोर से शिकस्त दी। कबड्डी के अंडर-17 मुकाबले में पंचैरी जोन ने टिकरी जोन को 20-18 के स्कोर से हराया और अंडर-14 में टिकरी जोन ने जिब जोन को 17-05 से हराया। टर्नामेंट का संचालन राजकुमार गुप्ता, रमन कुमार, राकेश खजूरिया, राजकुमार डोगरा, पूजा शर्मा, बंदना, ऋषि कुमार, स्वर्णदीप सिंह तारा, निशा शर्मा, मीनू, राकेश कुमार, पुष्प शर्मा, कंचन बाला, राम कुमार और संदीप कुमार ने किया। मौके पर जेडपीईओ पूनम शर्मा, जसविंदर सिंह, अनुपमा शर्मा, रमेश चंदर, अनीता गोस्वामी, प्रीतम सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, संजीव कुमार, संजीव कुमार खजूरिया, भूपिंदर सिंह, संजीव कुमार, सोम देव खजूरिया भी उपस्थित रहे।

उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में वालीबाल के मुकाबले में हिस्सा लेते खिलाड़ी

उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में वालीबाल के मुकाबले में हिस्सा लेते खिलाड़ी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed