फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Volleyball Tournament Start

Udhampur News: बलिदानी दीपक शर्मा की याद में वॉलीबाॅल टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
Volleyball Tournament Start
उधमपुर। पुलिस द्वारा लाइन में शुरू की गई वॉलीबाल टूर्नामेंट के मुकाबले में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी
- डीआईजी ने पुलिस लाइन में किया उद्घाटन, उधमपुर वॉलीबाॅल क्लब ने थ्याल की टीम को हराया
विज्ञापन

उधमपुर। राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन बलिदान करने वाले प्रोबेशनल सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) दीपक शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला पुलिस ने पुलिस लाइन में तीन दिवसीय वॉलीबाॅल टूर्नामेंट का आगाज किया। यह टूर्नामेंट एसोसिएशन के सहयोग से सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25 के तहत करवाया जा रहा है।
इसका उद्घाटन डीआईजी उधमुपर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद भट ने एसएसपी अमोद नागपुरे के साथ किया। बलिदानी के माता पिता व परिवार के अन्य सदस्य समारोह में मुख्य रूप से आमंत्रित थे। वॉलीबॉल टूर्नामेट चार अप्रैल तक चलेगा। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आठ टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के अवसर पर उधमपुर वॉलीबाॅल क्लब और थ्याल वॉलीबाॅल क्लब के बीच मैच खेला गया, जिसमें उधमपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इससे पूर्व शहीद के परिजन को सम्मानित किया गया। डीआईजी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। अपने संबोधन में डीआईजी भट पे युवाओं के जीवन को आकार देने में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाती हैं, बल्कि युवाओं को नशाखोरी, आतंकवाद और अलगाववाद जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी मदद करती हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खेलों में प्रदर्शित अनुशासन और टीम भावना से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed