फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Volleyball Match Organised

Udhampur News: सेना ने डोडा में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच करवाया

विज्ञापन
Volleyball Match Organised
वालीबॉल मैच खेलते खिलाड़ी
डोडा। स्थानीय लोगों की मांग पर भारतीय सेना ने खेलो इंडिया के तहत सरकारी सिटी मिडिल स्कूल में सेना और सरकारी डिग्री कॉलेज की टीम के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया। दोनों टीमों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और उच्च स्तर की खेल भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में 69 छात्र, 10 शिक्षक और 30 प्रतिभागी शामिल हुए। वॉलीबॉल मैच का उद्देश्य युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना था। भारतीय सेना के कंपनी कमांडर मेजर विक्रम देव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने दोनों टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और पुरस्कार वितरित किए। टीम के सदस्यों और लोगों ने इस आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस तरह के और खेल आयोजनों का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed