{"_id":"615c9b228ebc3e17554dfc2a","slug":"visit-vaishno-as-soon-as-you-reach-dharmanagari-katra-news-jmu245154532","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी पहुंचते ही करें वैष्णो के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी पहुंचते ही करें वैष्णो के दर्शन
विज्ञापन
कटड़ा। कोविड मामलों में कमी के बीच इस बार शारदीय नवरात्र धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष होने वाले हैं। धर्मनगरी पहुंचते ही भक्तों को मां वैष्णों के पवित्र दर्शन का मौका मिलने लगा है। इसके लिए धर्मनगरी से लेकर भवन तक श्राइन बोर्ड की ओर से छह हाईटेक वीडियो वॉल लगाई गई हैं। इनमें वैष्णो माता के लाइव दर्शन, अटका आरती सहित अन्य स्थलों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। यह हाईटेक वीडियो वॉल पहले नवरात्र से शुरू हो रहे महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर भक्तों को समर्पित की जाएंगी। वहीं, इनमें कई अन्य जरूरी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
यह हाईटेक वीडियो वॉल बाण गंगा, दर्शनी ड्योढ़ी, आर्दकुवारी, सांझी छत्त, भैरों घाटी, ताराकोट मार्ग व ताराकोट लंगर स्थल पर लगाई गई हैं। प्रत्येक वॉल सात फुट लंबी व पांच फुट चौड़ी हैं, जिसे काफी दूर से देखा जा सकता है। इन वीडियो वॉल पर भवन में होने वाली सुवह व शाम की अटका आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही मौसम और यात्रा मार्ग पर उठाए जाने वाले विभिन्न कदमों की भी जानकारी मिलेगी। यह वीडियो वॉल वाटर प्रूफ हैं और हर मौसम में कार्य करेंगी। इन पर विडियो लाइव आरती की टेस्टिंग जारी है। इनका विधिवत शुभारंभ पहले नवरात्र पर किया जाएगा।
प्रसिद्घ गायक करेंगे भेंटों का गुणगाण
शारदीय नवरात्र के तहत वैष्णो देवी भवन में सुवह व शाम होने वाली दिव्य आरती में प्रसिद्ध गायक मां की भेंटों का गुणगान करेंगे। हालांकि किस दिन कौन सा गायक होगा यह भी तय किया जा रहा है। चैत्र नवरात्र पर सोनु निगम, अनुराधा पोडवाल, लखविंदर लक्खा, सुखविंदर वडाली व अनूप जलोटा आदी ने मां की महिमा का गुणगान किया था।
विज्ञापन
नवरात्र से पहले सुरक्षा इंतजाम कड़े
शारदी नवरात्र से पहले धर्मनगरी सहित भवन मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दर्शनी ड्योढ़ी पर एक्स-रे वैगेज मशीन से यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। वहीं, विभिन्न सुरक्षा चौकियों पर हर वाहन की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुरक्षा जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों व डाग स्क्वॉयड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों को जांच के नाम पर यात्रियों को ज्यादा परेशान नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों की निगरानी के लिए सेना का सहयोग मिल रहा है।
14 हजार भक्तों ने किया भवन की ओर किया प्रस्थान
नवरात्र पर्व के पास आते मां वैष्णो के भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को देर शाम आठ बजे तक 14 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि कक्ष के बंद होने को अभी दो घंटे शेष थे। इससे पहले रविवार को 24 और सोमवार को 21 हजार भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए थे। उधर, मंगलवार को धर्मनगरी सहित बेष्णो देवी भवन में मौसम साफ रहने से चॉपर सेवा बहाल रही, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिली है।
नवरात्र पर भवन में होगा शतचंडी महायज्ञ
नवरात्र पर्व पर हर बार की तरह इस बार भी भवन में शतचंडी महायज्ञ का आयोयन होगा। इसमें पंडितों की मौजूदगी में प्रथम शारदीय नवरात्र पर महायज्ञ आरंभ होगा जो रामनवमी तक जारी रहेगा। अंतिम दिन भक्तों को प्रसाद आदि वितरित किया जाएगा। महायज्ञ में काफी यात्री भी पूर्णाहुति में हिस्सा लेते हैं।