फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Visit

डीसी ने रामनगर में मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
Visit
उधमपुर/रामनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने तहसील रामनगर का दौरा किया। उन्होंने वहां के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया, और कमियां पाए जाने पर जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इससे पूर्व उपायुक्त ने तहसील मुख्यालय रामनगर में प्रमुख लाइन विभागों के जिला क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। जहां उन्होंने पीडीडी, जल शक्ति, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, एफसीएस व सीए, आदि के बहाली कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित विभागों को सड़क की शीघ्र बहाली, संवेदनशील क्षेत्रों में राशन पहुंचाने, स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली, पेयजल और संबंधित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी क्षेत्रों में, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हों। उपायुक्त ने बीडीसी, डीडीसी और पीआरआई के साथ भी बातचीत की, और उनके मुद्दों और समस्याओं को सुनकर सुनिश्चित किया कि उनके वास्तविक मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन पीडीडी को क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति प्रदान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सड़कों के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों से चल रहे सभी कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। और क्षेत्र के लोगों को तत्काल आवश्यक सेवाएं प्रदान करने पर भी जोर दिया। एडी एफसीए एंड सीए को उचित राशन आपूर्ति सुनिश्चित करने, पीआरआई के साथ-साथ आम जनता के संपर्क में रहने, नियमित दौरे करने और सभी दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed